बोइंग पी-8 पोसाइडन

बोइंग पी-8I पोसाइडन एयरक्राफ्ट क्या है ?

BOEING P-8I Poseidon

बोइंग पी-8 अमेरिकी नौसेना के लिए विकसित एक सैन्य समुद्री गश्त एयरक्राफ्ट है जो टारपीडो,एंटी पनडुब्बी, एंटी-शिप मिसाइल और अन्य घातक हथियारों से लैस है

इसका निर्माण संयुक्त राज्य अमेरिका (यू.एस. ए.) द्वारा किया गया है जिसका संचालन वर्तमान में अमेरिकी नौसेना, रॉयल ऑस्ट्रलियाई वायुसेना एवं भारतीय नौसेना करते आ रही है।

इस विमान की सटीक मारक क्षमता एवं अद्भुत उपयोगिता को देखते हुए ब्रिटिश एवं नॉर्वे की वायुसेना ने भी इस विमान को ऑर्डर किया है।

भारत में Boeing P-8 Poseidon की चर्चा क्यों हो रही है ?
बोइंग पी-8 आई विमान लंबी दूरी का एंटी-सबमरीन एयरक्राफ्ट है जिसे भारतीय नौसेना में शामिल होने से हिंद महासागर में भारत की ताकत में दोगुना इजाफा होगा।

भारत ने अमेरिका से कुल 12 P-8I aircraft का सौदा किया था , जिसमे से अभी तक भारत को आठ aircraft मिल चूका है | जिससे भारत ने अपनी P-8 नेवी फ्लीट बना ली है जो दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी P-8 फ्लीट है .

बोइंग पी-8 पोसाइडन
बोइंग पी-8 अमेरिकी नौसेना के लिए विकसित किया गया था 

डिफेंस से सबंधित कुछ तकनीकी तथ्य :

टारपीडो : समुद्री जहाजों को नष्ट करने के लिए जल में छोड़ा जानेवाला एक प्रकार का लंबोत्तरा गोला जिसे किसी पोत से जल की सतह के ऊपर या नीचे दागा जा सकता है। यह प्रक्षेपास्त्र जल सतह के नीचे ही चलता है तथा टारगेट को भेदने में अचूक है।

बोइंग कम्पनी : यह एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय निगम है जो  विश्व के सबसे बड़े वैश्विक एयरोस्पेस निर्माताओं में से एक है। यह दुनिया भर में हवाई जहाज, रोटरक्राफ्ट, रॉकेट, उपग्रह, दूरसंचार उपकरण और मिसाइलों की डिजाइन, निर्माण और बिक्री का कार्य करता है

अन्य GK जानकारियां 

 आप हमे फेसबुक के THE GKJANKARI पेज पर फॉलो कर सकते हैं | ट्विटर – GKJANKARI

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
HAPPY BIRTHDAY प्रियदर्शिनी GK FACT – National Unity Day क्यों मनाया जाता है ऋषि सुनक का जीवन परिचय सूर्य ग्रहण क्यों होता है Abdul Kalam Quotes