CURRENT AFFAIRS

CURRENT AFFAIRS DECEMBER 2020 (05 DEC 20 TO 12 DEC 20

CURRENT AFFAIRS DECEMBER 2020

FICCI द्वारा  स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर (पुरुष) के रूप में इस बार बजरंग पुनिया को चुना गया है।
🔶 बजरंग पुनिया हरियाणा के झज्जर से हैं और इनका सम्बंध कुश्ती खेल से है।
🔶 साथ ही खेल को बढ़ावा देने वाला सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में मध्य प्रदेश को चुना गया है।

🔶 केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 10 दिसंबर 2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोईलवर पुल का उद्घाटन किया।
🔶 नए पुल के बन जाने से पुराने कोइलवर पुल पर जाम से मुक्ति मिलगी और यातायात सुगम होगा।
🔶 नितिन गडकरी ने घोषणा की है कि इसे ‘वशिष्ठ नारायण सिंह पुल’ के नाम से जाना जाएगा।
🔶 इस पुल की कुल लंबाई 1.528 किमी है।
🔶 इसका निर्माण 31 अक्टूबर 2021 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

🔶 यूनेस्को के विश्व विरासत शहरों की सूची में शामिल हुए ग्वालियर और ओरछा
🔶  इसके साथ ही भारत में यूनेस्को विश्व विरासत शहरों की कुल संख्या 40 हो जाएगी।
🔶यूनेस्को की विरासत सूची में शामिल होने से यूनेस्को के सहयोग से इन शहरों के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा मिलेगा।
🔶 ओरछा का अर्थ होता है ‘छिपे हुए महल’। यह अपने मंदिरों और महलों के लिए प्रसिद्ध है।जो कभी बुंदेला साम्राज्य की राजधानी हुआ करती थी।
🔶 ओरछा को ‘मध्य प्रदेश का अयोध्या’ भी कहा जाता है।
🔶 यूनेस्को का मुख्यालय फ्रांस के पेरिस में है।

🔶 Global Asian Celebrity Of 2020
🔶 47 वर्षीय सोनू सूद  ’50 एशियन सेलेब्रिटीज इन द वर्ल्ड’ 2020 की सूची में पहला स्थान हासिल किये हैं।
🔶 कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने कई सारे सामाजिक कार्य किये।
🔶 प्रवासी मजदूरों को उनके घर लौटने में उन्होंने जीतोड़ मदद करने के कारण उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया गया है।
🔶 गायक अरमान पांचवें स्थान और प्रियंका चोपड़ा  जोनास छठे स्थान पर है।

🔷 20 वर्षीय पोल वाल्टर मोंडो डुप्लांटिस को वर्ष 2020 के #पुरुषविश्वएथलीटऑफद_ईयर खिताब से नवाजा गया हैं।
🔷 ये स्वीडन के नागरिक हैं। और इस प्रकार का सम्मान पाने वाले स्वीडन के पहले प्राप्तकर्ता हैं।
🔰 25 वर्षीय युलिमर रोजास ने साल  2020 का #महिलाविश्वएथलीटऑफद_ईयर खिताब जीता।
🔰 युलिमर रोजास वेनेजुएला की रहने वाली हैं
🔰 ये एक बार की ओलंपिक सिल्वर मैडलिस्ट और दो बार की वर्ल्ड चैंपियन भी रह चुकी हैं।

🔰 35 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने क्रिकेट के सभी फोर्मट्स से संन्यास का ऐलान किया।
🔰  2002 में हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से उन्होंने डेब्यू किया।

🔶 निर्मला सीतारमण का नाम फोर्ब्स द्वारा जारी की जाने वाली विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में 41 वां है।
🔶 निर्मला सीतारमण भारत की वित्तमंत्री हैं।
 🔶   2019 में  वे 34 वें स्थान पर रहीं थी।
🔶 नंबर 1 पर एंजेला मार्केल हैं जो कि जर्मनी की चान्सलर हैं।

 ● पत्रकार व लेखक राज कमल झा को उनके  उपन्यास “The City and The Sea” के लिए तीसरा रवींद्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया  है।
● यह पुरस्कार सोशल अचीवमेंट पुरस्कार के साथ मानवाधिकारों और विश्व शांति की दिशा में काम करने के लिए दिया जाता है।
● राज कमल झा इंडियन एक्सप्रेस अख़बार के एडिटर हैं तथा वे बिहार के भागलपुर के निवासी हैं।

♦️ 22 साल के जेहान दारुवाला ने बहरीन में साखिर ग्रैंड प्रिक्स के दौरान फॉर्मूला 2 की रेस जीतने वाले पहले भारतीय बनकर कीर्तिमान रच दिया है।

♦️ विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारतीय अनिल सोनी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बनाया गया है।
♦️ अनिल सोनी भारतीय मूल के WHO पहले CEO बने हैं।

♦️ सीरम इंस्टीट्यूट के अदार पूनावाला चुने गए ‘एशियन ऑफ द ईयर’
♦️ सीरम इंस्टीट्यूट भारत में कोविड-19 वैक्सीन के निर्माण में एक अग्रणी संस्था है जिसे वैक्सीन ट्रायल करने का अप्रूवल मिल चुका है।

♦️ चीन चांद पर झंडा लगाने वाला बना दुनिया का दूसरा देश।
♦️  इससे पहले यह रिकॉर्ड सिर्फ अमेरिका के पास था जिसने साल 1969 में अपोलो मिशन के दौरान चांद पर अपना झंडा लगाया था।
♦️ चीन Chang’e 5‘ मिशन के दौरान यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की, जिसे मिट्टी और चट्टान के नमूने एकत्र करने के लिए चाँद पर भेजा गया था।
♦️ अगर Chang’e 5‘ की चांद से वापसी  सफलतापूर्वक संपन्न हो जाती है, तो चीन चाँद से नमूने लाने वाला विश्व का तीसरा देश भी बन जाएगा। अब तक, यह रिकॉर्ड केवल अमेरिका और सोवियत संघ के नाम है।
नोट : चाँद पर ऑक्सीजन न होने के कारण झण्डा को फहराया नहीं जा सकता।

♦️ सुशील मोदी राज्य सभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए।
♦️ वे बिहार के तीसरे ऐसे व्यक्ति होंगे जिन्होंने लोकसभा, राज्य सभा, विधान सभा और विधान परिषद चारों सदनों का सदस्य होने का रिकॉर्ड बनाया है।
♦️ इससे पहले सिर्फ दो ही व्यक्ति थे एक लालू प्रसाद यादव और दूसरे नागमणि जो चारों सदनों के सदस्य हुए।

🔰 पीपुल्स फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनीमल (PETA) ने जॉन अब्राहम को पर्सन ऑफ द ईयर चुना है।
🔰 उन्हें यह सम्मान जानवरों के प्रति अपना प्यार और उनके अधिकार की बात करने के लिए दिया गया है।

🔴 ममता बनर्जी ने सुभाष चंद्र बोस के नाम पे कोलकाता में नवनिर्मित “माजेरहाट ब्रिज” का नाम बदलकर ‘जय हिंद’ पुल कर दिया है।🔵 यह पुल 650 मीटर लंबा है।

🔶 उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने  भारत के पूर्व प्रधान मंत्री और स्वतंत्रता सेनानी आई के गुजराल के सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया है।
🔷 आई के गुजराल का पूरा नाम इंद्र कुमार गुजराल था और ये भारत के 12 वें प्रधानमंत्री थे।
🔶 उनका जन्म 1919 में झेलम में हुआ था जो कि अब पाकिस्तान में है तथा 2012 में फेफड़ों में संक्रमण के कारण उनका निधन हो गया था।
🔷 इंद्र कुमार गुजराल जब विदेश मंत्री बने तो  पाँच सिद्धांतों का सेट जारी किया था जिन्हें  ‘गुजराल सिद्धांत’ कहा जाता है, जो भारत के  पड़ोसियों के साथ विदेशी संबंधों के सफल संचालन के लिए बनाये थे ।

♦️ भारत में साल 1949 से हर साल प्रत्येक 7 दिसंबर को देश को सुरक्षित रखने के लिए सीमाओं पर लड़ने वाले देश के सैनिकों के सम्मान में सशस्त्र सेना झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
♦️ इसे भारतीय झंडा दिवस के रूप में भी जाना जाता है।
♦️ भूतपूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) के कल्याण और पुनर्वास के लिए भारत सरकार द्वारा सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष (Armed forces Flag Day Fund) भी बनाया गया है।

🔷न्यूजीलैण्ड के स्टार बल्लेबाज कोरी एंडरसन ने  क्रिकेट से सन्यास ले लिया है।
🔸कोरी एंडरसन 36 गेंदों में शतक ठोकर क्रिकेट दुनिया तहलका मचाया था ।
🔸 एंडरसन ने 13 टेस्ट, 49 वन-डे और 31 टी-20 मैच खेला है।
🔸अब एंडरसन अमेरिका की टी-20 लीग खेलेंगे।

🔸नासा के अंतरिक्ष यात्री केट रूबिन्स ने पहली बार अंतरिक्ष में मूली की खेती करने में सफलता पाई है।
🔸इस मूली का नाम हैबिटेट 02 रखा गया है।
🔸अगली साल केट रुबिन्स मूली के 20 पौधों को धरती पर वापस भी लाएंगे।

🔷’जगनन्ना तोडु’ (Jagananna thodu)  योजना – आंध्र प्रदेश
🔸’जगनन्ना तोडु’ (Jagananna thodu) स्कीम आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने लांच किया है।
🔸इस स्कीम के तहत छोटे एवं फुटकर व्यापारियों के मदद के लिए 905 करोड़ रुपये का ब्याजमुक्त ऋण देने की पेशकश की गई है।
🔸 दैनिक व्यापार करने वाले, ठेला व्यापारी, चाय के स्टॉल और छोटे-छोटे सब्जी व्यापारी इस योजना के तहत लाभ उठा सकते हैं।
🔸इस योजना के तहत सूदखोरों से परेशान छोटे एवं फुटकर व्यापारियों को निजात दिलाना है।
🔸इस योजना  में भष्टाचार को रोकने के लिए अलग से वेब पोर्टल बनाया गया है।इसके अलावा लाभार्थियों को QR कोड्स और स्मार्ट ID कार्ड भी दिया जा रहा है।

🔷PASSEX NAVEL EXERCISE
🔸भारत और रूस की नौ सेनाओ ने 04 और 05 दिसंबर को दो दिवसीय अभ्यास किया।
🔸 इस अभ्यास को  PASSEX नौ सेना अभ्यास का नाम दिया गया है।
🔸यह अभ्यास पूर्वी हिन्द महासागर में हुआ ।
🔸इस अभ्यास में रूस की तरफ से गाइडेड मिसाइल क्रूजर वर्याग , एडमिरल पेंटेलेव जहाज तथा टैंकर पचेंगा को तैनात किया था।
🔸भारत की तरफ से गाइडेड मिसाइल युद्धपोत शिवालिक, युद्धपोत कदमत्त और हेलीकॉप्टरों ने हिस्सा लिया।

♦️ वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2020 में भारत सबसे अधिक आंतकवाद से प्रभावित देशों की सूची में 8वें स्थान पर है।
♦️ टॉप 3 सबसे खराब आतंकवाद प्रभावित देश की सूची निम्न है ;
1) अफगानिस्तान
2) इराक
3) नाइजीरिया
♦️ सूचकांक में कतर, उज्बेकिस्तान औऱ भूटान जैसे  29 देशों की सूची है जो आतंकवाद से सबसे कम प्रभावित देश हैं।
♦️ ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स (GTI) इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP) द्वारा वार्षिक रूप से प्रकाशित किया जाता है जिसका  मुख्यालय ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में है।

🔸उदय शंकर जी को FICCI का  नया अध्यक्ष चुना गया है।
🔸FICCI का पूरा नाम – The Federation of Indian Chambers of Commerce & Industry है।
🔸 भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ अर्थात FICC  व्यापारिक संगठनों का संघ है।
🔸FICCI स्थापना 1927 में घनश्याम दास बिड़ला एवं पुरुषोत्तम ठक्कर द्वारा की गयी थी।
🔸FICCI का मुख्यालय नई दिल्ली में है।
🔸उदय शंकर से पहले FICCI की अध्यक्ष संगीता रेड्डी थीं।
🔸वर्तमान में उदय शंकर स्टार’ (Star) और ‘डिज्नी इंडिया’ (Disney India) के अध्यक्ष भी हैं।

♦️ मणिपुर के ‘नोंगपोक सेमकई पुलिस स्टेशन’ को भारत के सबसे अच्छे पुलिस स्टेशन का खिताब दिया गया है।
♦️ इसे भारत के सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशनों की सूची में सबसे ऊपर रखा गया है।
♦️ इस सूची को गृह मंत्रालय जारी करता है।

🔶भारत की सबसे अमीर महिला बनी रोशनी नादर –
🔶 Kotak Wealth और Hurun India के सर्वे के मुताबिक रोशनी नादर साल 2020 की सबसे अमीर महिला  है।
🔶रोशनी नादर की कुल संपत्ति 54850 करोड़ रुपये है।
🔶रोशनी नादर मल्होत्रा ​​एचसीएल एंटरप्राइज की कार्यकारी निर्देशिका और सीईओ हैं।
🔶 रोशनी नादर एचसीएल के संस्थापक शिव नाडार की एकमात्र संतान हैं।
🔶2019 में, रोशनी नादर फोर्ब्स वर्ल्ड की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में 54 वें स्थान पर थीं।
🔶Biocon कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर किरण मजूमदार शा इस सूची में दूसरे स्थान पर है जिनकी कुल सम्पति 36600 करोड़ है।

रैफर जॉनसन का निधन.
🔶रैफर जॉनसन डिकैथलॉन में 1960 के रोम ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले अमेरिकी डिकैथलेट थे ।
🔶किसी ओलंपिक में रैफर जॉनसन पहले ब्लैक अमेरिकी थे जिन्होंने  ध्वजवाहक बनकर अमेरिका का नेतृत्व किया था।
🔶एथलेटिक्स से रिटायर होने के बाद, जॉनसन ने अभिनय करियर शुरू किया और 1989 में जेम्स बॉन्ड फिल्म लाइसेंस टू किल, वाइल्ड इन द कंट्री सहित कई फिल्मों में दिखाई दिए।

यह भी पढ़े

कर्रेंटअफेयर्स दिसम्बर 2020 (FIRST WEEK)

आप हमे फेसबुक के THE GKJANKARI पेज पर फॉलो कर सकते हैं | ट्विटर – GKJANKARI

Related Posts

One thought on “CURRENT AFFAIRS DECEMBER 2020 (05 DEC 20 TO 12 DEC 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
HAPPY BIRTHDAY प्रियदर्शिनी GK FACT – National Unity Day क्यों मनाया जाता है ऋषि सुनक का जीवन परिचय सूर्य ग्रहण क्यों होता है Abdul Kalam Quotes