डॉ.गौरव शर्मा - न्यूजीलैंड का वह सांसद जिसने संस्कृत में शपथ ली.

डॉ.गौरव शर्मा – न्यूजीलैंड का वह सांसद जिसने संस्कृत में शपथ ली.

गौरव शर्मा की हैमिल्टन वेस्ट सीट से चुनाव लड़कर भारी मतों से जीत हासिल की हैं । डॉ. गौरव शर्मा न्यूजीलैंड में लेबर पार्टी से जुड़े हुए हैं | गौरव शर्मा से ने न्यूजीलैंड के वैलिंगटन में स्थित संसद भवन में पहले मौरी भाषा में शपथ ली उसके बाद उन्होंने संस्कृत में शपथ ली |

डॉ. गौरव शर्मा का जन्म 01 जुलाई 1987 को देवभूमि हिमांचल के हमीरपुर के गलोड़ हड़ेटा में हुआ था | इनके पिता जी का नाम  गिरधर शर्मा और माता जी का नाम पूर्णिमा शर्मा है | डॉ. गौरव शर्मा की शुरुवाती शिक्षा हमीरपुर , शिमला और धर्मशाला में हुई है उसके बाद उच्च शिक्षा के लिए वो 1996 में न्यूजीलैंड में चले गये|

डॉ. गौरव शर्मा 

प्रमुख GK जानकारी

  • डॉ. गौरव शर्मा ने अपने विपक्षी टिम मैकिंडो को हराया है और टिम मैकिंडो नेशनल पार्टी से जुड़े हुए हैं |
  • डॉ. शर्मा न्यूजीलैंड के मिल्टन वेस्ट सीट से सांसद चुने गए हैं|
  • न्यूजीलैंड में संस्कृत में शपथ लेकर डॉ. शर्मा ने भारत की सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान दिखाया हैं ।
  •  न्यूजीलैंड में संस्कृत में शपथ लेने वाले गौरव शर्मा दुसरे व्यक्ति हैं डॉ शर्मा से पहले चन्द्रिका प्रसाद संतुखी संस्कृत में शपथ ले चुके हैं |
  • डॉ. शर्मा पेशे से एक डॉक्टर हैं |
  • सांसद बनने से पहले गौरव शर्मा न्यूजीलैंड के मिल्टन शहर के नवाटन में जनरल प्रैक्टिशनर के रूप में कार्यरत थे।

2017 में एक इंटरव्यू के दौरान, गौरव शर्मा ने कहा था कि वो अपने जन्म स्थान के साथ गहरा लगाव रखते हैं  और वह जब भी हिमाचल में जाते हैं तो वहां की स्थानीय बोली ही बोलना पसंद करते हैं।

जब गौरव शर्मा से पूछा गया कि उन्होंने हिंदी में शपथ क्यों नहीं ली तो उन्होंने कहा था कि सभी भारतीयों को खुश करना कठिन है क्योंकि भारत में हर जगह अलग अलग भाषाएँ बोली जाती है | संस्कृत ही एक एसी भाषा है जो हर भारतीय को जोड़ती है इसलिए उन्होंने संस्कृत में शपथ लेने का फैसला किया। पहले उन्होंने सोचा था कि हिंदी में शपथ लूं, लेकिन तब उनकी मातृभाषा जो की पहाड़ी या पंजाबी है उसको लेकर सवाल उठ सकता था । संस्कृत सभी भारतीय भाषाओं की जननी है, इसलिए उन्होंने शपथ के लिए संस्कृत को चुना।

अन्य GK जानकारियां 

आप हमे फेसबुक के THE GKJANKARI पेज पर फॉलो कर सकते हैं | twitter – GKJANKARI

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
HAPPY BIRTHDAY प्रियदर्शिनी GK FACT – National Unity Day क्यों मनाया जाता है ऋषि सुनक का जीवन परिचय सूर्य ग्रहण क्यों होता है Abdul Kalam Quotes